Saturday, August 29, 2020

शरीर सुखाने का नाम तप नहीं है इच्छाओं को शांत करने का नाम तप है-मुनिश्री


आत्मा को तपाने के लिए पहले शरीर को तपाना होगा..!


ग्वालियर/दतिया सोनागिर रोटी पकती है तपने के बाद, मिट्टी कलश बनती है तपने के बाद, सोना आभूषण बनता है तपने के बाद, आत्मा परमात्मा बनती है तपने के बाद। शरीर सुखाने का नाम तप नहीं है इच्छाओं को शांत करने का नाम तप है। खुद में खुद को ढूंढने का नाम तप है। जिसे करने के बाद आत्मा निर्मल हो जाए उसका नाम तप है।आत्मा को तपाने के लिए पहले शरीर को तपाना पड़ेगा यह विचार क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर जी महाराज ने पर्यूषण पर्व के सातवें दिवस शनिवार को उत्तम तप धर्म पर सोनागिर अमोल वाली धर्मशाला के आचार्य पुष्पदंत सागर सभागृह में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही!


मुनि श्री ने आगे कहा कि तपस्वी के अंदर समर्पण होना चाहिए अकड़ नहीं और यह तभी हो सकता है जब आत्मा में संयम का जागरण हो जाए भोगो का अंधकार समाप्त हो जाए पर से नाता तोड़कर अपने आप में लीन हो जाए। ज्ञानीओ  ने कहा है कि  जो पर की चिंता करता है वह संसार में अटक जाता है और जो स्वयं चिंतन में डूब जाता है वह निर्वाण को प्राप्त कर लेता है जैसे पांच पांडवों मैं से तीन पांडवों ने मोक्ष को प्राप्त किया दो पांडव स्वर्ग में ही अटक गए उनके मन में उपसर्ग  आने पर यह विचार आया कि मेरे भाइयों का क्या हो रहा होगा। जिस कारण वह निर्वाण को प्राप्त ना कर सके स्वर्ग मे ही रह गए। 


आत्मा को परमात्मा बनाना हो तो शरीर को तपना  आवश्यक है! 
 मुनिश्री ने आगे कहा कि दूध को अगर गर्म करना हो पात्र का गर्म होना जरूरी है। उसी प्रकार आत्मा को परमात्मा बनाना हो तो शरीर को तपना  आवश्यक है ।यह शरीर भोग और विलास ताओ में डूबने के लिए नहीं मिला है ।तप करने के लिए मिला है क्योंकि आत्मा के अंदर सूर्य से भी अधिक तेज है। तप दुनिया को दिखाने के लिए नहीं स्वयं के अंदर सोए हुए परमात्मा को जगाने के लिए होना चाहिए। ख्याति लाभ पूजा के लिए की जाने वाली तपस्या निरर्थक है।


पर्यूषण पर्व पर विश्व शांति के लिए मंत्रों का मुनिश्री द्वारा उच्चारण किया
चातुर्मास समिति के प्रचार मंत्री सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री धर्म भूषण जी महाराज एवं मुनिश्री प्रतीक सागर जी महाराज, आर्यिका कीर्ति मति माताजी, आर्यिका प्रसन्न मति माताजी के पावन सानिध्य में नबग्रह महामंडल विधान का दोपहर में आयोजन हुआ! जिसमे विश्व शांति के लिए शांति मंत्रों का मुनिश्री द्वारा उच्चारण किया गया एवं विधान का सौधम इन्द्र बनने का सौभाग्य दीपक कुमार जैन धर्मपत्नी सुरेखा जैन भिंड निवासी ने प्राप्त किया। मुनिश्री के पावन सानिध्य में 30 अगस्त आज रविवार को दोपहर 1:00 बजे सर्व मनोकामना पूर्ण महामंडल विधान का आयोजन आचार्य पुष्पदंत सागर सभागृह में किया जाएगा।


 कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...