Sunday, April 12, 2020

पंचकूला की दो महिलाओं ने जीत कोरोना से जंग

 आइसोलेशन वार्ड से तालियों और फूलों के साथ विदाई 
पंचकूला  । देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। हरियाणा में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाएं अब ठीक हो चुकी हैं, जिसके बाद दोनों महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड से तालियों और फूलों के साथ विदाई दी गई। 
पंचकूला की दोनों कोरोना पॉजिटिव महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड से तालियों और फूलों के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर दोनों महिलाएं कविता और प्रभा काफी भावुक भी हो गईं। दोनों महिलाएं अस्पताल की ही स्टाफ नर्स हैं। इस मौके पर कविता और प्रभा ने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम और स्टाफ का आभार जताया।
पंचकूला की पहली कोरोना पॉजिटिव प्रभा ने कहा कि मुझे डॉक्टरों, नर्सों ने ही जिंदा बचाया है। मैं उनकी आभारी रहूंगी। वहीं स्टाफ नर्स कविता ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मजबूत इच्छा शक्ति और सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। मेडिकल स्टाफ और समाज का सपोर्ट भी बहुत जरूरी है। अच्छा पौष्टिक खाना खाएं और कोरोना के खिलाफ सभी सावधानियां बरतें। 
बता दें कि पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना ग्रस्त दो महिला मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिसके बाद रविवार को दोनों महिलाओं को डिस्चार्ज कर विदा किया गया। वहीं कर्नाटक के मल्लेश्वरम केसी जनरल अस्पताल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। कोविड-19 के मरीज को जब शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया तो चिकित्सा कर्मचारियों ने उसके लिए तालियां बजाईं और फूलों का गुलदस्ता भी दिया।


 कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...