विदेश से लौटी महिला से संपर्क में आने से हुई संक्रमित
चंडीगढ़ । हरियाणा के पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित मिली है। इसके बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को उस झुग्गी बस्ती में जांच शुरू कर दी है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है। गुड़गांव में चार और पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत तथा सोनीपत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है। पंचकूला की करीब 9,000 की आबादी वाली इस झुग्गी बस्ती की घेराबंदी कर दी गई है, और निवासियों को अपने घरों में खुद को अलग करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में स्वास्थ्य अधिकारी हर घर की जांच कर रहे हैं तथा खांसी और बुखार के लक्षण वाले लोगों को तत्काल अधिकारियों को सूचित करने के लिए कहा गया है। चंडीगढ़ में मालिश करने का काम करने वाली यह महिला उस युवती के संपर्क में आने से संक्रमित हुई जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। चंडीगढ़ निवासी महिला में बाद में कोरोना की पुष्टि हुई थी जो चड़ीगढ़ में संक्रमण का पहला मामला था। इसके बाद में इस महिला की मां और भाई भी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ की मरीज द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पंचकूला की महिला का पता लगाया गया।
उन्होंने बताया कि महिला को अलग वार्ड में रखा गया है। उसका बेटा संक्रमित नहीं पाया गया है, लेकिन उस भी अलग वार्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके अन्य परिवार सदस्यों के नमूने भी ले लिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 50 पुलिसकर्मियों के अलावा स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों के चार दलों को झुग्गी बस्ती में तैनात किया गया है। कॉलोनी के सभी निवासियों की जांच की जा रही हैं। अधिकारियों ने इलाके को संक्रमण मुक्त किया है। इस कॉलोनी के ज्यादातर निवासी घरेलू सहायक, मजदूर तथा ऑटो रिक्शा चालक के तौर पर काम करते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जिससे वहां घातक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या छह पर पहुंच गई है।
Sunday, March 22, 2020
पंचकूला में झुग्गी में रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित, चंडीगढ़ में छठा मामला
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
पोरसा //आज खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार फिट इंडि fcया कार्यक्रम ...
-
जोधपुर ग्रामीण अंचल में शनिवार को लोहावट, ओसियां, फलोदी,बावडी सहित क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों को परेशान किया! कहीं पर हल्की बू...